हमारी कहानी

हम कौन हैं

2015 में कुछ लोगों ने तय किया कि शिकायत करने से बेहतर है कुछ करना। वहीं से यह संस्था शुरू हुई।

परिचय

समाज के लिए, समाज के साथ

यूथ विंग्स वेलफेयर सोसायटी की शुरुआत 2015 में हुई। हमारा काम किसी बड़े दावे से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे ठोस कदमों से बढ़ता है — पानी, धरती, शिक्षा, स्वास्थ्य और परंपरा के क्षेत्र में।

हमारा मार्गदर्शक वाक्य है — “इदं राष्ट्राय इदं न मम”, यानी यह सब राष्ट्र के लिए है, मेरा कुछ नहीं। इसी भाव से हर कदम तय होता है।

“पहले भाव, फिर भवन।”

  • 2015 — शुरुआत
    संस्था की स्थापना एवं पंजीयन।
  • कार्यक्रमों ने जड़ें पकड़ीं
    पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य में छह दिशाओं में काम।
  • सबनीस परिवार का दान
    सी-87 संगम नगर की संपत्ति संस्था को समर्पित।
  • ज्ञान केंद्र की कल्पना
    पाँच मंज़िला ज्ञान केंद्र का संकल्प।
दानकर्ता कथा

सबनीस परिवार

माता-पिता की स्मृति में एक उपहार

सबनीस परिवार ने अपने माता-पिता की स्मृति में सी-87, संगम नगर, इंदौर स्थित अपनी संपत्ति यूथ विंग्स वेलफेयर सोसायटी को दान कर दी। यहाँ एक पाँच मंज़िला ज्ञान केंद्र बनेगा — जिसमें वाचनालय, अध्ययन कक्ष, पुस्तकालय, छात्रावास, भोजन कक्ष और सभा कक्ष होंगे।

इदं राष्ट्राय इदं न मम — सबनीस परिवार

पाथेय

हमारा मार्गदर्शक भाव

भवन खड़े करने पर नहीं, आप किस भाव को लेकर काम कर रहे हैं, इसपर अधिक ध्यान होना चाहिए।

भारत में दो शब्द हैं — वेदना और संवेदना। वेदना सबको होती है, लेकिन उसे देख कर अगर संवेदना महसूस हो, तब उसका महत्व है।

कार्यकारिणी समिति

हमारी टीम

अध्यक्ष

श्री हरीश डागुर

94253-20579
कृ
उपाध्यक्ष

श्रीमती कृष्णा सिंह

74898-94698
सचिव

श्री अभय रांगणेकर

98932-78272
दे
कोषाध्यक्ष

श्री देवेन्द्र सिंह सिसौदिया

94259-30003
संयुक्त सचिव

सुश्री अनिला मलगाँवकर

96245-35664
सू
सदस्य

श्री सूर्यांश दिया

96440-33333
कु
सदस्य

श्री कुशल गोयल

81201-00012

हमारे साथ जुड़ें

समय दें, हुनर दें या सहयोग दें — हर हाथ इस काम को आगे बढ़ाता है।

दान करें