पर्यावरण एवं जल संधारण
Environment & Waterवर्षा जल संचयन, चेक डैम, वृक्षारोपण और प्लास्टिक प्रबंधन।
इंदौर में जल, धरती, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए ज़मीन पर काम करने वाली एक छोटी-सी संस्था — जो भवन से पहले भाव पर भरोसा करती है।
— सबनीस परिवार
पानी सहेजना, पेड़ लगाना और रसायन-मुक्त खेती — ताकि आने वाली पीढ़ी को हरी-भरी ज़मीन मिले।
होनहार पर निर्धनता भारी न पड़े — इसलिए पुस्तकालय, पढ़ने की जगह और छात्रावास।
वैदिक परंपरा, स्वास्थ्य और हुनर से युवाओं को आत्मनिर्भर एवं जड़ों से जुड़ा बनाना।
हर कार्यक्रम किसी ज़रूरत से जन्मा है — दिखावे से नहीं।
वर्षा जल संचयन, चेक डैम, वृक्षारोपण और प्लास्टिक प्रबंधन।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जाँच और मिलावट के प्रति जनजागरूकता।
मृदा परीक्षण, कृषि विज्ञान केंद्र और फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण।
प्राकृतिक चिकित्सा, रेकी, योग थेरेपी, फिजियोथेरेपी और काउंसलिंग।
ग्रामीण युवाओं को पुरोहित्य, वास्तु और ज्योतिष में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार।
वंचित एवं मेधावी छात्रों के लिए पुस्तकालय, अध्ययन स्थल और छात्रावास।
सबनीस परिवार ने अपने माता-पिता की स्मृति में सी-87, संगम नगर की संपत्ति संस्था को सौंपी। इसी ज़मीन पर एक पाँच मंज़िला ज्ञान केंद्र आकार लेगा।
भवन खड़े करने पर नहीं, आप किस भाव को लेकर काम कर रहे हैं, इसपर अधिक ध्यान होना चाहिए।
भारत में दो शब्द हैं — वेदना और संवेदना। वेदना सबको होती है, लेकिन उसे देख कर अगर संवेदना महसूस हो, तब उसका महत्व है।— पाथेय
छोटी-सी राशि भी किसी बच्चे की पढ़ाई या किसी गाँव के पानी का सहारा बन सकती है।
दान करें